फरवरी में भारतीय स्टार्टअप्स को मिला फंडिंग का जबरदस्त बूस्ट, पर चिंता भी बढ़ी

फरवरी 2025 में भारतीय स्टार्टअप्स ने $1.65 बिलियन फंडिंग जुटाई जो जनवरी से 19.5% अधिक है लेकिन फरवरी 2024 से कम। बेंगलुरु और मुंबई सबसे बड़े फंडिंग हब रहे। Oxyzo ने $1 बिलियन जुटाकर सबसे बड़ी डील की। 16 कंपनियों के IPO लिस्ट हुए। हालांकि FY25 में अब तक $25.4 बिलियन की फंडिंग मिली लेकिन 2024 की तुलना में स्टार्टअप फंडिंग में गिरावट जारी है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए फरवरी 2025 मिलाजुला महीना साबित हुआ। इस दौरान भारतीय स्टार्टअप्स ने कुल $1.65 बिलियन (लगभग ₹14,418 करोड़) की फंडिंग जुटाई। हालांकि, यह आंकड़ा जनवरी 2025 की $1.38 बिलियन की तुलना में 19.5% ज्यादा है, लेकिन फरवरी 2024 के $2.06 बिलियन के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई।FY25 में अब तक जुटाए $25.4 बिलियन

Traxcn की रिपोर्ट के मुताबिक, फिस्कल ईयर 2025 (अप्रैल 2024 – फरवरी 2025) में भारतीय स्टार्टअप्स ने अब तक कुल $25.4 बिलियन की फंडिंग हासिल की, जो 2,200 से अधिक राउंड्स में फैली हुई है।बेंगलुरु और मुंबई सबसे आगेदेश की स्टार्टअप कैपिटल बेंगलुरु ने फरवरी में $353 मिलियन की फंडिंग हासिल की, जहां औसतन एक राउंड का साइज $2 मिलियन रहा। वहीं, मुंबई के स्टार्टअप्स ने $102 मिलियन जुटाए, लेकिन यहां औसत राउंड साइज $5 मिलियन रहा, जो बेंगलुरु से काफी बड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!